मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला मानपुर विधानसभा में मतदान का समय समाप्त हो गया है। मतदान केंद्रों के मुख्यद्वार पर ताले लगा दिए गए हैं। मतदान केंद्रों में तीन बजे तक ही प्रवेश दिया गया। केन्द्र में मौजूद मतदाताओं द्वारा मतदान अभी भी जारी है। यहां सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया था। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले चरण के दौरान कई जगहों से नक्सली हमले की खबर मिली है। सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें कई जवानों के घायल होने की बात सामने आ रही है। सुरक्षाबलों ने बरामद की AK-47 कांकेर के बांदे इलाके में नक्सलियों से मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने AK-47 बरामद की है। कुछ नक्सली मृत या फिर घायल होने की भी खबर है। बांदे थाना इलाके में बीएसएफ एवं डीआरजी की टीम मतदान के लिए इलाके में डोमिनेशन पर निकली थी। इसी दौरान डीआरजी के साथ पानावर के पास करीब एक बजे नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। घटना स्थल से AK-47 बरामद हुई है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान छत्तीसगढ़ में एक बजे तक 44.55 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा भानुप्रतापपुर 61.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। बीजापुर में सबसे कम 20.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।  अंतागढ़ – 55.65 प्रतिशत
बस्तर – 44.14 प्रतिशत
भानुप्रतापपुर – 61.83 प्रतिशत
बीजापुर – 20.09 प्रतिशत
चित्रकोट – 34.16 प्रतिशत
दंतेवाड़ा – 41.21 प्रतिशत
डोंगरगांव – 39.00 प्रतिशत
डोंगरगढ़ – 41.10 प्रतिशत
जगदलपुर – 45.81 प्रतिशत
कांकेर – 61.80 प्रतिशत
कवर्धा – 41.67 प्रतिशत
केशकाल – 52.66 प्रतिशत
खैरागढ़ – 44.27 प्रतिशत
खुज्जी – 46.67 प्रतिशत
कोंडागांव – 54.04 प्रतिशत
कोंटा – 30.27 प्रतिशत
मोहला-मानपुर – 56.00 प्रतिशत
नारायणपुर – 46.00 प्रतिशत
राजनांदगांव – 38.00 प्रतिशत
पंडरिया – 39.44 प्रतिशत

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *