राजनांदगांव। ग्राम बेलटिकरी के आश्रित ग्राम कुम्हालोरी  में केन्द्र व राज्य सरकार के एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ की योजना (प्रधानमंत्री आरोग्य योजना) के अंतर्गत छ. ग. राज्य के राजनांदगांव जिला के ग्राम कुम्हालोरी में जिला प्रशासन के आदेशानुसार एवं बी. एम ओ के मार्गदर्शन में एक दिवसीय महाभियान आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यक्रम चलाया गया। प्रशासन के इस कार्यक्रम में एक परिवार के सभी सदस्यों बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। यह कार्ड राशन कार्ड हितग्राहियों का बनाया गया। जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से अपडेट है उन्ही का आयुष्मान कार्ड बनाया गया। यह अभियान प्रातः 8 से रात्रि 8 बजे तक  चलाया गया।  जिसमें ग्रामीण जनों ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस कार्ड को बनाने का मुख्य उद्देश्य सभी को स्वास्थ्य लाभ देना है। कोई भी व्यक्ति इससे वंचित न हो  और सभी को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस कार्यक्रम में ग्राम सचिव  श्री दुष्यंत, मितानिन,  ग्राम सरपंच आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे। 90 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाया । 10 प्रतिशत जिनका नहीं बन पाया जिनकी मृत्यु हो गई है और जो बाहर चले गए हैं। यह जानकारी आर एच ओ श्री संजय कुमार सोनी ने दी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *