राजनांदगांव जिले में 17 करोड़ रुपए की लागत से बूढ़ा सागर का सौंदर्यीकरण किया गया था। उसी खर्चे में रानी सागर के नीचे ऊर्जा पार्क से लगे वर्ल्ड पार्क को 25 लाख रुपए में निर्माण कराया गया था। सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से यहां विभिन्न प्रजाति के पक्षियों के अनुकूल माहौल बनाने का लक्ष्य रखा गया था। यहां एक कुंड भी बनाया गया है।अब हालात यह है कि पक्षी तो आए नहीं, लेकिन यहां आवारा मवेशियों के लिए आरामदायक जगह बन गई है। यहां भैंस नहाती है। वहीं कुंड के बगल की रेलिंग चोरी हो गई है। यहां का मेन गेट भी चोरी हो चुका है। सामने का गेट भी चोरी हो चुका है।
इसी तरह कुंड के आसपास लगे रेलिंग भी चोर काटकर ले गए। लेकिन नगर निगम के अफसरों ने यहां की सुध कभी नहीं ली। कभी यहां का जायजा नहीं लिया।
निगम कमिश्नर में भ्रष्टाचार पर भी की थी कार्रवाईबता दें कि मार्च 2023 में बूढ़ा सागर सौंदर्यीकरण में भ्रष्टाचार के मामले को लेकर आयुक्त ने निगम के 2 कर्मचारियों को निलंबित किया था। एक अधिकारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए थे। ठेकेदार को 5 लाख रुपए के दंड के साथ ब्लैक लिस्टेड करने नोटिस जारी हुआ था।
