राजनांदगांव आईबी ग्रुप ने आईबी प्रीमियर लीग का 2.0 आयोजन दिग्विजय स्टेडियम में किया। 9 दिसंबर से जारी स्पर्धा का फाइनल मैच शुक्रवार की रात खेला गया। इस टूर्नामेंट में पूरे देश से छह जोन के कई टीमें शामिल हुईं। 9 दिसंबर को महिला कर्मचारियों के लिए वीमेन स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिला कर्मचारियों ने बैडमिंटन, खो-खो, डॉग एंड द बोन, टग ऑफ वॉर और रिले रेस जैसे खेलों में भाग लिया। वहीं 10 दिसंबर को पुरुष बैडमिंटन का आयोजन किया गया। इन खेलों के बाद 12 दिसम्बर से टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट एबिस कप की शुरुआत हुई। इस क्रिकेट सीरीज़ में ज़ोनवाइज छः टीमों (नॉर्थ नवाब, ईस्ट एम्पायर, वेस्ट वॉरियर, साउथ सुप्रीम, सेंट्रल कमांडर्स और कॉर्पोरेट क्लासिक) ने हिस्सा लिया। 4 दिन चले इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कॉर्पोरेट क्लासिक और साउथ सुप्रीम ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए जगह बनाई और 15 नवंबर को हुए फाइनल मैच में कॉर्पोरेट क्लासिक ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए एबिस कप की विजेता बनी। आईबीपीएल 2.0 का समापन 15 दिसंबर को हुआ, जिसमें आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली, एचआर डायरेक्टर तनाज अजीज एवं कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थिति थे। इसी दिन वीमेन स्पोर्ट्स डे, पुरुष बैडमिंटन और एबिस कप के सभी खिलाड़ियों और सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
