राजनांदगांव , लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम बनहरदी के क्रेशर प्लांट में हाईवा ने महिला को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही महिला मजदूर की मौत हो गई। घटना से ग्रामीण आक्र​ोशित भी हो गए। पुलिस ने हाईवा चालक पर अपराध दर्ज कर लिया है।

घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि क्रेशर प्लांट में हाईवा पत्थर को मशीन में डालने में लगा हुआ था। इसी दौरान मशीन वाले ऊपरी हिस्से से ड्राइवर हाईवा को रिवर्स कर रहा था, तभी पीछे जमीन पर बैठी मजदूर जमुना बाई साहू (37) उसके चपेट में आ गई। जमुना बाई हाईवा के पहिए में बुरी तरह द​ब गई।

जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण क्रेशर प्लांट में एकत्रित हो गए। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां से मृतका के शव को पीएम के लिए मर्चूरी भेजा गया। आरोपी चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *