CG : अवैध संबंध के शक में परिवार पर जानलेवा हमला, मां की हत्या और 6 घायल ...

राजनांदगांव । न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव में 30 अक्टूबर 2025 सुबह 11 बजे राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली में खनिज चूना पत्थर के अवैध उत्खनन प्रकरण के संबंध में शिकायतकर्ता विवेक कुमार शर्मा को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव तहसील के ग्राम चवेली पटवारी हलका नंबर 22 में मनिन्दर सिंह गरचा द्वारा खनिज चूना पत्थर का अवैध उत्खनन प्रतिवेदन खनि अधिकारी राजनांदगांव के माध्यम से प्राप्त हुआ है। प्रस्तुत प्रकरण में शिकायतकर्ता के साथ-साथ पंचनामा के साक्ष्य भी है।  न्यायालय अपर कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा प्रकरण के संबंध में विवेक कुमार शर्मा की उपस्थिति हेतु उचित माध्यम से नोटिस तामिली हेतु भेजा गया है, किन्तु प्रतिवेदन में उल्लेखित कारणों से नोटिस की तामिली नहीं हुई है। सुनवाई तिथि में उपस्थित नहीं होने पर प्रकरण में एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : धान खरीदी के संबंध में बैठक सह प्रशिक्षण 25 अक्टूबर को

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *