राजनांदगांव | समर्थन मूल्य पर धान खरीदी माहभर पहले समाप्त हो चुकी है। वहीं अब तक खरीदी केन्द्रों से धान का तेजी से उठाव नहीं किया जा सका। मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार रात बारिश भी हुई। ऐसे में धन के भीगने और गर्मी में धूप के कारण सूखत और शॉर्टेज की समस्या बनी हुई है।उठाव में तेजी लाने की जरूरत है।
