राजनांदगांव | खरीफ सीजन 2026 के लिए खाद की कालाबाजारी रोकने उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण खाद समय पर उपलब्धता कराने, कालाबाजारी, तस्करी और अमानक खाद का विक्रय रोकने अफसरों की टीम बनी है। संबंधित फर्म के विरूद्ध कार्रवाई करने ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता टीम का गठन किया गया है। शिकायतों का निवारण करने जिले में उर्वरक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसका टोल फ्री नंबर 07744-224109 है। टीकम सिंह ठाकुर उप संचालक कृषि ने बताया राजनांदगांव के लिए डॉ. बीरेन्द्र अनंत सहायक संचालक कृषि को उड़नदस्ता टीम का नोडल अफसर नियुक्त किया गया है। डोंगरगांव और छुरिया के लिए संतलाल देशलहरे अनुविभागीय कृषि अधिकारी को नोडल अधिकारी, डोंगरगढ़ के लिए संध्या कोचरे, सहायक संचालक कृषि को उड़न दस्ता टीम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *