राजनांदगांव | शहर के गुड़ाखू लाइन में शंकर खिलौना भंडार खिलौना दुकान का ताला तोड़कर 45 हजार रुपए नकद की चोरी कर ली गई। घटना रविवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि शंकर खिलौना भंडार के मेन गेट का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी ने गल्ले में रखे 45 हजार रुपए कैश सहित चांदी के सिक्कों की चोरी कर ली गई। मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है।
