राजनांदगांव I शिवनाथ नदी किनारे अपने भाई के साथ खेल रहे बच्चे को वार्ड के ही सनकी युवक ने नदी में फेंक दिया। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डूब रहे बच्चे को बाहर निकाला। परिजनों की शिकायत के बाद युवक पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने बताया कि मोहारा बस्ती में रहने वाला आशीष देवांगन (9 वर्ष) अपने भाई समीर देवांगन (12 वर्ष) के साथ नदी किनारे खेल रहा था। तभी वार्ड में रहने वाला आरोपी कार्तिक सोनकर (26 वर्ष) मौके पर पहुंचा। पहले आरोपी ने बच्चों से गाली गलौज की। इसके बाद आशीष को शिवनाथ नदी में फेंक दिया। आसपास नहा रहे लोगों ने आशीष को नदी से बाहर निकाला। परिजनों ने मामले की जानकारी मिलते ही बसंतपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कार्तिक सनकी है। इसके पहले भी वह वार्ड के दूसरे बच्चों के साथ मारपीट कर चुका है। फिलहाल आरोपी फरार है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *