राजनांदगांव , मोहारा क्षेत्र के ग्राम कसारी में घर की बाड़ी में गांजा की खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांजा की खेती करने वाले दंपति को गिरफ्तार किया है। वहीं उनके बाड़ी से गांजा का 28 पौधा भी जब्त किया गया है।

दरअसल मोहरा पुलिस की टीम सोमवार हत्‍या के प्रयास के मामले में कार्रवाई के लिए पहुंची थी। तभी पुलिस को आरोपी दंपती के खेत से गांजा के पौधे मिले। मौके से 28 गांजा का पौधा जब्त किया गया है। मामले में देवेंद्र मुजारिया व उसकी पत्‍नी तीजकुंवर मुजारिया को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने गांजे के पौधों को जड़ सहित उखाड़कर जब्त किया गया। पौधों की पहचान पंचों के सामने कराई गई। जब्त पौधों की कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (क) के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *