राजनांदगांव | मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। दो दिन आसमान में बादल छाए रहे। हल्की बारिश भी दर्ज हुई। अब तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगी है। हालाकि मौसम विभाग ने शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने ​बताया कि अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

रात में ठंड फिर बढ़ेगी। हालांकि मौसम का यह सिस्टम 2 मार्च तक ही बना रहेगा। 2 मार्च के बाद फिर बारिश की ग​ितविधि बढ़ने की संभावना हैॅ। इस दौरान कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति बन सकती है। इधर बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज ​ि​कया गया, यह प्रदेश में तापमान का सबसे उच्चतम स्तर रहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *