राजनांदगांव , गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर में ईसाई समाज के द्वारा विशेष प्रार्थना सभा और विशाल रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। शहर के वेसलियन मेथोडिस्ट चर्च में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन हुए, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। गुड फ्राइडे के दिन विशेष रूप से प्रभु यीशु के क्रूस पर बलिदान को स्मरण करते हुए प्रार्थना की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार, यह दिन मानव कल्याण के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है।

गुड फ्राइडे के अवसर पर श्रद्धालुओं ने अपने पापों के लिए क्षमा याचना की। जनकल्याण और प्रेम का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानवता के उद्धार के लिए अपना जीवन बलिदान किया। प्रभु यीशु ने विश्व कल्याण के लिए दुनिया और समाज को प्रेम, क्षमा और सेवा का संदेश दिया, जिसे अपनाना समाज के लिए बेहद आवश्यक है। ईसाई धर्म में गुड फ्राइडे के तीसरे दिन ईस्टर पर्व मनाया जाता है, जो प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का प्रतीक है। इसे आशा, विश्वास और नई शुरुआत के रूप में देखा जाता है।

रैली में दिखी प्रभु यीशु के प्रति आस्था गुड फ्राइडे के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं द्वारा रैली भी निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और विभिन्न मार्गों से होते हुए आयोजन स्थल तक पहुंचे। आयोजन में प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद किया गया, शहर में आस्था और अनुशासन का संगम दिखाई दिया। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रभु यीशु ने मानव कल्याण के लिए क्रूस पर बलिदान दिया था। श्रद्धालु चर्च में एकत्र हुए प्रार्थना कर आत्म चिंतन किया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *