राजनांदगांव : शहर के पास ​स्थित ग्राम पंचायत लिटिया के गौठान में चार मवेशियों की मौत हो गई। घटना रविवार सुबह की है। हालांकि आरोप है कि इस गौठान में बीते दिनों भी दो मवेशियों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने 4 मवेशियों की मौत की पुष्टि हुई है। मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम भी कि​या गया है। बताया गया कि भूख की वजह से मौत हु​ई है। लिटिया में पूर्व सरकार के दौर से गौठान संचालित था। जिसे बीते कुछ समय से बंद दिया गया। गौठान में आने वाले खर्च के लिए भी पंचायत को किसी तरह की राशि नहीं मिल रही थी।

फसल के सीजन को देखते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर गौठान में मवेशियों को रखने और खर्च के लिए आपस में राशि एकत्रित करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बीते कुछ दिनों से गौठान में चारे की व्यवस्था ही नहीं की गई थी। इसी दौरान भूख की वजह से चार मवेशियों की मौत हो गई। मामला सामने आने के बाद गौ सेवक और बजरंग दल के पदाधिकारी भी लिटिया पहुंच गए।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रतिमा भोसले ने बताया कि गौठान में चार मवेशियों की मौत हुई है। जिनके शव का पीएम कराया गया है। इधर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि​ पंचायत ने ग्राम की गौवंशों को बिना किसी व्यवस्था के गौठान में डाल दिया। लापरवाही के कारण आधे गौवंशों की भूख से मृत्यु हुई है। बजरंग दल ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *