राजनांदगांव | चिखली में गौरा-गौरी विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख शामिल हुईं। उन्होंने आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा गोवंश की समृद्धि की परंपरा की पूजा है, जितना समृद्ध गोवंश होगा उतनी ही हमारी तरक्की होगी। इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा इतनी लोकप्रिय होती है। दीपावली पर गौरा गौरी के पूजन का विशेष महत्व है। दीवाली की आधी रात को गौरा गौरी की प्रतिमा स्थापित करके पूजा का दौर शुरू हुआ, जो अगले दिन तक चला।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *