ग्राम कोपेडीह में दो दिवसीय कोपेडीह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्रिकेट टूर्नामेंट, छत्तीसगढ़ी खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ वाद-विवाद प्रतियोगिता, बौद्धिक चर्चा और नशा मुक्ति को लेकर विचार जैसे आयोजन होंगे। कार्यक्रम का आयोजन कोपेडीहन विलेजर्स और ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।
