राजनांदगांव श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से चलकर आए निमंत्रण निमित्त पूजित अक्षत का मंत्र कर पूरे जिले के हर सनातनी के घर तक पहुंचाने के लिए गृह संपर्क अभियान जारी है। न्यौता देने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 51 वार्ड में 21 बस्ती बनाया गया है। पदाधिकारियों के द्वारा बैठक लेने का सिलसिला जारी है। अभियान में जिला सहसंयोजक प्रशांत सोनी, नगर के सहसंयोजक अंकित खंडेलवाल, समीर क्षत्री, आदर्श सिंह ठाकुर, महेश उतलवार, जीआर देवांगन, सुशील तिवारी, धीरज द्विवेदी, परसराम सोनी, सोनू भारती, हेमनाथ साहू, पंडित मोहन दुबे, अखिलेश श्रीवास्तव आदि जुटे हुए हैं।
