राजनांदगांव | घर पर सो रही महिला से आधी रात घर घुसकर छेड़खानी करने वाले आरोपी को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी आदतन बदमाश है। जिस पर छेड़खानी के पूर्व में भी तीन मामले दर्ज हैं। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि पीड़िता मामले की शिकायत दर्ज कराई। वह 10 जुलाई की रात करीब 2.30 बजे अपने घर में सो रही थी। तभी कौरिनभाठा में रहने वाला आरोपी दिलीप लहरे उसके घर में दाखिल हो गया। आरोपी उससे छेड़खानी करने लगा, विरोध करने पर वह भाग निकला। मामले की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने आरोपी दिलीप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
