राजनांदगांव | घुमका पुलिस ने साइबर ठगी के लिए खाता बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व में म्यूल खाता के मामले में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, इसी दौरान हुई पूछताछ में आरोपी मो. अशरद खान की जानकारी सामने आई। जिसने साइबर ठगी के लिए देवव्रत निषाद के बैंक खाते को ठग गिरोह को 20 हजार रुपए में बेचा था। आरोपी लंबे समय से फरार था।
