राजनांदगांव चाकू दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चिखली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर भट्टाचार्य (41) ने चाकू दिखाकर नाबालिग को डराया धमकाया। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
