राजनांदगांव , स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान तथा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धा का आयोजन 11 से 15 जनवरी तक दिग्विजय स्टेडियम में किया जा रहा है। देश के 27 राज्यों एवं 9 शैक्षणिक संस्थानों की कुल 36 बालक-बालिका अंडर-17 बास्केटबॉल टीमें भाग ले रही है।

तीसरे एवं चौथे दिन प्री-क्वार्टर और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, सीबीएसई, दिल्ली, पंजाब, सीबीएससी डब्ल्यूएसओ, तमिलनाडु और चंडीगढ़ की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर अगले दौर में प्रवेश किया।

मेजबान छत्तीसगढ़ की बालक एवं बालिका दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में पहुंची है। उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 49–41 से, केरल ने पश्चिम बंगाल को 52–36 से, सीबीएसई ने झारखंड को 45–15 से, मध्यप्रदेश ने राजस्थान को 55–46 से, महाराष्ट्र ने हरियाणा को 54–43 से पराजित किया।

बालक वर्ग में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 89–49 से, दिल्ली ने चंडीगढ़ को 64–29 से, केवीएस ने गुजरात को 60–48 से, मध्यप्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 42–14 से, सीबीएससी डब्ल्यूएसओ ने राजस्थान को 47–38 से, महाराष्ट्र ने सीआईएसई को 47–46 से पराजित किया।

बालिका वर्ग के मैचों का इस तरह रहा परिणाम बालिका वर्ग में सीबीएसई ने मध्यप्रदेश को 45–20 से, महाराष्ट्र ने केरल को 54–28 से, दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को 55–31 से एवं छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 74–60 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बालक वर्ग में दिल्ली ने महाराष्ट्र को 64–29 से, पंजाब ने कड़े मुकाबले में तमिलनाडु को 69–66 से, छत्तीसगढ़ ने मध्यप्रदेश को 35–19 से पराजित किया। फाइनल 15 जनवरी 2को सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। बास्केटबॉल 17 वर्ष में 429 बालक एवं बास्केटबॉल बालिका 17 वर्ष में 402 सहित कुल 1006 प्रतिभागी शामिल है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *