– ग्राम परसबोड़ में किशोरी बालिकाओं को दी गई राष्ट्रीय पोषण माह  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा बालिका सुरक्षा के संबंध में जानकारी
राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव ग्रामीण-2 अंतर्गत ग्राम परसबोड़ स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय पोषण माह  एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान तथा बालिका सुरक्षा विषय पर किशोरी बालिकाओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में जेंडर विशेषज्ञ नीलम साहू ने गुड टच बैड टच, पॉक्सो एक्ट, चाईल्ड हेल्प लाईन, नवा बिहान, सखी वन स्टॉप सेंटर, महतारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पोषण आहार विशेषज्ञ कोमल प्रसाद लहरे ने स्थानीय खाद्य पदार्थों एवं मोटे अनाज मिलेट्स की पोषणीय गुणवत्ता सहित पोषण के अभाव में होने वाली बीमारियों एवं शारीरिक समस्याओं के बारे में जानकारी दी एवं उपचार भी बताया। इसके साथ ही रक्ताल्पता की तीनों श्रेणियों गंभीर, माध्यम और सामान्य के विषय में जानकारी प्रदान की गई एवं इसके उपचार के लिए आयरन फोलिक एसिड का नियमित उपयोग करने की सलाह दी गई। शारीरिक कमजोरी, दुर्बलता, चक्कर आना, थकान, जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने और आयरन सहित अन्य पोषक आहार लेने की सलाह दी गई। इसके दूसरे कारकों में शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह और रूधिर प्रवाह को महत्वपूर्ण बताया गया। इसे उत्तम स्वास्थ्य का परिचायक बताया गया। जिला मिशन समन्वयक किशोर माहेश्वरी ने व्यक्तिगत सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, नशे से दूरी, अनजान व्यक्तियों से कुछ भी नहीं लेने, सुरक्षित यात्रा एवं साईबर सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान कर जागरूक किया गया। राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, नारा लेखन स्पर्धा का भी आयोजन किया गया है। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजनांदगांव ग्रामीण-2 की परियोजना अधिकारी विमला शर्मा, पर्यवेक्षक अंजू प्रभा सिंह ठाकुर, दिशा शिंदे, अर्चना ध्रुव, इंदू टंडन, ग्राम सचिव वर्मा, एके बांधे सहित किशोरी बालिकाएं उपस्थित रही।

इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : सेवा पखवाड़ा

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *