छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जक्के-पदभर्री मुख्य मार्ग पर जर्जर पुलिया में गिरने से बाइक सवार युवक की हुई मौत…

अंबागढ़ चौकी , खड़गांव तहसील मुख्यालय के समीप जक्के-पदभर्री मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया में गिरकर आखिरकार एक युवक की जान चली गई। कोहका निवासी 32 वर्षीय बृजलाल बोगा जो पल्लेमाड़ी माइंस में कार्यरत था रविवार को ग्राम खरदी के साप्ताहिक बाजार से लौटने के दौरान लगभग शाम 7 बजे टूटी पुलिया में गिर गया। इस गंभीर हादसे में युवक सीधे टूटे हुए पुल के नीचे बाइक सहित गिर गया जहां पानी भी भरा था।

पूरी रात पुलिया में बाइक सहित गिरे होने के बाद दूसरे दिन सुबह 8 बजे के करीब माइंस जाते वक्त उनके साथियों ने मृत हालत में देखा तब जाकर मामले की जानकारी मिली। दैनिक भास्कर ने 21 अप्रैल के अंक में प्रमुखता के साथ उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया से होने वाले अनहोनी व ग्रामीणों को हो रहे असुविधा के विषय में शासन-प्रशासन को रूबरू कराया है पर प्रशासन के जिम्मेदारों ने मानो अपने आंखों में पट्टी बांध लिया है।

डीएमएफ परिषद की बैठक में उठ चुकी मांग: सरपंच जक्के सरपंच सुकदी बोगा ने कहा कि जिला कार्यालय में होने वाले डीएमएफ की बैठक में क्षतिग्रस्त पुल निर्माण के संबंध में मांग किया गया है, परंतु अभी तक पुलिया नहीं बना है।

बांस के लट्ठे के सहारे पुल पार कर रहे ग्रामीण दैनिक भास्कर के 21 अप्रैल के अंक में बताया था कि खड़गांव तहसील के जक्के-पदभर्री मार्ग पर स्थित पुलिया सालों से टूटी पड़ी है। पल्लेमाड़ी माइंस से निकलने वाला लाल पानी इसी रस्ते से गुजरता है, जिससे आवागमन जानलेवा हो जाता है। वर्तमान में ग्रामीण व स्कूली बच्चे वन विभाग द्वारा बनाई गई पुराने पुलिया के अवशेषों पर बांस का लट्ठे (अस्थाई ढांचा) रखकर जान जोखिम में डालकर पार कर रहे है। जनपद उपाध्यक्ष देवानंद कौशिक का आरोप है कि प्रशासन माइंस की राशि का दुरूपयोग अनुपयोगी कार्यों में कर रही है।

निवेदन नहीं अब आगे हड़ताल-आंदोलन करेंगे: कौशिक क्षेत्र के जनपद सदस्य देवानंद कौशिक ने कहा कि मृत नवयुवक मेरा मित्र था उनके मौत का दुख है। मैंने कई दफे शासन-प्रशासन को उक्त क्षतिग्रस्त पुलिया के संबंध में जानकारी दिया है। परंतु शासन-प्रशासन आवेदन-निवेदन की भाषा को नहीं समझ पा रही है। आने वाले दिनों में प्रभावित क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों के साथ हड़ताल-आंदोलन का रुख किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

दीक्षांत परेड में महिला आरक्षकों का दमदार प्रदर्शन, DGP कैलाश मकवाना ने दी बड़ी खुशखबरी

इंदौर   पीटीसी ग्राउंड पर मंगलवार को 988 नए आरक्षकों की दीक्षांत परेड हुई. परेड में…

20 minutes ago
महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

महिला सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास, भ्रष्टाचार समेत कई आरोपों पर गिरी गाज

आरंग. विकासखंड आरंग के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गुज़रा में सियासी भूचाल आ गया…

40 minutes ago
कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन

कपास पर मंडी फीस की दर 1% से घटाकर 0.5% करने का अनुमोदन विकास, तकनीकी…

45 minutes ago
छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा में मंदिर को SDM का नोटिस, 7 दिन का अल्टीमेटम; आस्था और सुरक्षा पर छिड़ी बहस

छिंदवाड़ा   शहर के ऐतिहासिक और प्रसिद्ध केसरी नंदन हनुमान मंदिर को जिला प्रशासन से मिले…

1 hour ago
इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला अलर्ट! युगांडा से लौटे 3 यात्री आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

भिलाई. युगांडा से आए 3 नए यात्रियों की ट्रेसिंग की गई. तीनों यात्री 7 जून…

2 hours ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को राहत, भोपाल मेट्रो को फंड और तबादलों की डेडलाइन तय

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल की…

2 hours ago