राजनांदगांव | साय सरकार के तृतीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बजट को जनअपेक्षाओं से कटे हुए दस्तावेज की संज्ञा दी। उन्होंने कहा कि बजट में विकास के दावे तो बड़े हैं, परंतु ठोस प्रावधानों का अभाव साफ है।
युवाओं के लिए रोजगार सृजन, रिक्त पदों पर भर्ती और कौशल उन्नयन पर स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया, जिससे बेरोजगारों में निराशा बढ़ेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य और सिंचाई जैसी बुनियादी जरूरतों के प्रति बजट में गंभीरता नहीं दिखी। न नए स्कूल-महाविद्यालयों की ठोस घोषणा है और न ही किसानों के हित में स्थायी राहत का संकेत।
