राजनांदगांव जमीन बिक्री के कम पैसे लेने की बात पर एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 13 मार्च को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत अवस्था में टेड़ेसरा निवासी मंगलीन साहू को लाया गया। सूचना पर सोमनी थाना में मर्ग कायम किया गया। मृतका के शरीर पर अनेक स्थान पर चोट के निशान थे। फारेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड टीम के घटनास्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया।
मृतका के शव का शार्ट पीएम रिपोर्ट और आसपास में रहने वालों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतका मंगलीन साहू का पति अजय मजूमदार आए दिन विवाद कर मारपीट करता था। 12 मार्च को भी मृतका से विवाद कर मारपीट किया। जमीन बिक्री के कम पैसे लेने को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। घर के सामने मंगलीन को हाथ मुक्का एवं बांस के डंडे से मारपीट कर रहा था। पड़ोस के लोगों के देखने और मुझे मारने से मना किए। तब मंगलीन को अपने घर के अंदर ले जाकर उसके साथ और मारपीट की। तब मंगलीन बेहोश हुई फिर दम तोड़ दिया।
