महाराष्ट्रीयन तेली समाज के संत संता जी जगनाडे महाराज की 399वीं जयंती के अवसर पर समाज के द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के द्वारा एक दिसंबर से 8 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रात: प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इंदिरा सरोवर से प्रारंभ होकर यह प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए भरका पारा स्थित मां काली माई मंदिर में समाप्त होती है। प्रभात फेरी में सामाजिक जन अपने हाथ में भगवा ध्वज, झांझ और मंजीरे लेकर संकीर्तन व श्रीराम का जयघोष करते हुए निरंतर चलते हैं। आठ दिवसीय प्रभात फेरी का समापन 8 दिसंबर को जयंती उत्सव के दिन होगा। उस दिन संत महाराज की महाआरती, ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली जाएगी।
