राजनांदगांव , नवरात्रि की भीड़ और मां बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुंचने की कठिन चढ़ाई के बीच डोंगरगढ़ में खाकी का मानवीय चेहरा सामने आया। सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ एक स्पेशल चाइल्ड के लिए पुलिस जवान फरिश्ता बन गया और उसे अपनी गोद में उठाकर मां के दरबार तक पहुंचाया। इस संवेदनशील पहल ने न सिर्फ आस्था को सहारा दिया, इंसानियत की मिसाल भी पेश की।

पंचमी पर मां बम्लेश्वरी के दरबार में खासी भीड़ नजर आई। अलग-अलग माध्यम से लोग मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंच रहे हैं। मंगलवार से श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।

पदयात्री मार्ग एवं सेवा पंडालों का किया निरीक्षण इधर कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर अपर कलेक्टर सीएल मार्कण्डेय ने चैत्र नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत पदयात्री मार्ग एवं विभिन्न सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। उन्होंने सेवा पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से चर्चा कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली तथा जरूरी निर्देश दिए। चतुर्थी पर एसपी अंकिता शर्मा ने ऊपर मंदिर में मोर्चा संभाला। वहां उन्होंने माता के दरबार में स्वयं उपस्थित होकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालती नजर आईं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *