छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जांच रिपोर्ट में लापरवाही, बीएमओ डॉ. टंडन सस्पेंड…

राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनके टंडन को नि​लंबित कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है। बीमार नाबालिग को परिजन सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ​ले गए थे। जहां प्रेग्नेंसी किट की जांच के आधार पर उसे गर्भवती बता दिया गया। ज​बकि सोनोग्राफी के बाद ही प्रेग्नेंसी की अंतिम रिपोर्ट जारी करने का प्रावधान है

हॉस्पिटल में मौजूद कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया। नाबालिग को गर्भवती बताकर पुलिस को सूचना दे दी गई। जिला अस्पताल में दोबारा हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट को शासन स्तर पर भेजा गया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने बीएमओ डॉ. एनके टंडन पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए उन्हें नि​लंबित कर दिया है। इधर बाल संरक्षण आयोग ने भी पुलिस को पूरे मामले की दीर्घ कालीन जांच ​प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

मामले में टीआई, हवलदार भी पहले ही हो चुके सस्पेंड नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की सूचना के बाद सोमनी पुलिस की टीम ने उसे रात में थाना लाया। जिससे पूरी रात पूछताछ की गई। परिजनों ने इसे प्रताड़ना बताकर एसपी से शिकायत की। एसपी ने तत्काल सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव व महिला हवलदार राजश्री सिंह को निलंबित कर दिया था।

kgnews

Recent Posts

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने केरे गांव के होमस्टे का किया अवलोकन ग्रामीण पर्यटन के…

17 minutes ago
भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

भोजशाला पहुंचे विधायक रामेश्वर शर्मा, बोले- मुस्लिम समाज सत्य स्वीकार कर धरोहर हिंदुओं को सौंपे

धार धार की ऐतिहासिक भोजशाला में मंगलवार को हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने मां वाग्देवी…

1 hour ago
पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक खेती छोड़ करेले से बदली किस्मत, किसान दीपक ने कमाए 2.95 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा

पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…

1 hour ago
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा

प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…

2 hours ago
नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम में भूकंप से कांपी धरती, 3.8 तीव्रता के झटकों से दहशत में ग्रामीण

नर्मदापुरम  नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…

2 hours ago
राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव : जाति प्रमाण पत्र मुद्दे पर राजनांदगांव में ज्ञापन सौंपेंगे कर्मचारी और सामाजिक संगठन …

राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…

2 hours ago