राजनांदगांव , सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में 14 वर्षीय नाबालिग की जांच रिपोर्ट में लापरवाही के मामले में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. एनके टंडन को निलंबित कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने निलंबन का आदेश जारी किया है। बीमार नाबालिग को परिजन सोमनी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए ले गए थे। जहां प्रेग्नेंसी किट की जांच के आधार पर उसे गर्भवती बता दिया गया। जबकि सोनोग्राफी के बाद ही प्रेग्नेंसी की अंतिम रिपोर्ट जारी करने का प्रावधान है
हॉस्पिटल में मौजूद कर्मचारियों ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया। नाबालिग को गर्भवती बताकर पुलिस को सूचना दे दी गई। जिला अस्पताल में दोबारा हुई जांच में रिपोर्ट निगेटिव आई। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने कमेटी बनाई थी। कमेटी की जांच रिपोर्ट को शासन स्तर पर भेजा गया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने बीएमओ डॉ. एनके टंडन पर लापरवाही के लिए जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। इधर बाल संरक्षण आयोग ने भी पुलिस को पूरे मामले की दीर्घ कालीन जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
मामले में टीआई, हवलदार भी पहले ही हो चुके सस्पेंड नाबालिग के प्रेग्नेंट होने की सूचना के बाद सोमनी पुलिस की टीम ने उसे रात में थाना लाया। जिससे पूरी रात पूछताछ की गई। परिजनों ने इसे प्रताड़ना बताकर एसपी से शिकायत की। एसपी ने तत्काल सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव व महिला हवलदार राजश्री सिंह को निलंबित कर दिया था।
कोयला और रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 8 वाहन जप्त, कई…
महासमुंद , खरीफ सीजन 2026 के मद्देनजर जिले में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध…
पर्यटन के क्षेत्र में उभर रही नई पहचान, स्थानीय आजीविका को मिल रहा संबल सफल…
लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण पर जोर कृषि विभाग के मैदानी अमला फील्ड में रहें…
जगदलपुर, कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित 03…
हेल्पलाइन से मिल रहा त्वरित उपचार, लाखों पशुओं तक पहुंची निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं रायपुर :…