राजनांदगांव , शहर के वीआईपी रोड पर सालों से जाम पड़े नाले और गंदे पानी की समस्या है। इसके विरोध में पूर्व पार्षद ऋषि शास्त्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। नाला साफ नहीं हो रहा पानी लगातार जमा होने पर वहां मछली पालन शुरू करने की बात कहते कार्यकर्ता मछली लेकर पहुंचे थे। वार्ड 43 के जय जायसवाल ने बताया समस्या से शासन-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया है।

टोल फ्री नंबर 1100 में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया। प्रदर्शन करने वालों ने मौके पर लोगों की समस्या सुनी और वहां प्रदर्शन किया। नाले में मछलियां छोड़कर प्रशासन के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। विधायक प्रतिनिधि के निवास से बसंतपुर चौक तक प्रदर्शन किया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *