राजनांदगांव , जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की है। इसमें जिले के हर वर्ग को साधने का प्रयास किया गया है। कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष के साथ 18 महामंत्री बनाए गए हैं। इसी तरह 61 सदस्यों की कार्यकारिणी में 20 सचिव भी बनाए गए हैं। इसके अलावा 10 कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हैं।

शनिवार शाम जारी हुए जिला कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष सुशय नाहटा को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उपाध्यक्ष बलिराम साहू, गोविंद टंडन, धीरज मेश्राम, रज्जू जॉन, मन्ना यादव, होम दत्त वर्मा, रामदेवी वर्मा, जितेंद्र सिंह, भाटिया, केशव यादव, लालचंद साहू, रमेश डाकलिया और दुर्गेश द्विवेदी को नियुक्त किया गया है।

इसी तरह महामंत्री की जिम्मेदारी राहुल तिवारी, पंकज बांधव, महेंद्र यादव, कमलजीत पिंटू, रितेश जैन, चुम्मन साहू, रवि साहू, हेमंत वैष्णव, तुकज साहू, राजकुमार सिन्हा, ललित कोमरे, राजू सिंह राजपूत, हनी ग्रेवाल, इंद्रपाल सिंह राजा, शिशुपाल भारती, पूरन नेताम, चंद्रेश वर्मा, विजय राज सिंह चौहान को दी गई है।

कार्यकारिणी सदस्यों में अशोक फडनविश, हेमू सोनी, दबीज खान, प्रभा साहू, केदार यादव, मदनलाल मांडवी, प्रहलाद मिश्रा, ताराचंद खुरसाम, उत्तम सिन्हा, राहुल यादव को शामिल किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *