– मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई प्रदान

राजनांदगांव । जिला चिकित्सालय के उन्नयन एवं मरम्मत का कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में बरसात के दिनों में प्रति वर्ष चिकित्सालय में पानी भर जाने की समस्या के अस्पताल आने वाले मरीजों एवं जनसामान्य को कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था।

This image has an empty alt attribute; its file name is 82-1-1-1024x682.jpeg

इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भू-तल के प्लिंथ लेवल को ऊपर करने के उन्नयन कार्य हेतु छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड को 3 करोड़ 56 लाख 70 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में भू-तल के प्लिंथ लेवल को ऊपर उठाने का कार्य किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *