राजनांदगांव : जिला चिकित्सालय के भू-तल में प्रसूता महिलाओं हेतु नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील

– सिजेरियन प्रसव एवं आपातकालीन प्रसूति सेवाएं अब जिला चिकित्सालय में ही उपलब्ध
– समय पर उपचार से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मिलेगी मदद
राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय के भू-तल में स्थित पुराने मेजर ऑपरेशन थियेटर का जीर्णोद्धार कर उसे प्रसूता महिलाओं के लिए विशेष रूप से क्रियाशील कर दिया गया है। इस नवीन ऑपरेशन थियेटर के प्रारंभ होने से जिला चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती एवं उच्च जोखिम प्रसूता महिलाओं को अब समय पर सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। नवीन ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव सहित प्रसूति से संबंधित आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं। इससे उन प्रसूता महिलाओं को विशेष लाभ मिलेगा, जिन्हें तत्काल शल्य चिकित्सा की आवश्यकता होती है। अब ऐसे मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आएगी, जिससे समय की बचत होगी और उपचार में देरी नहीं होगी। इस सुविधा के प्रारंभ होने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को जिला स्तर पर ही बेहतर एवं सुरक्षित प्रसूति सेवाएं उपलब्ध हो पाएंगी, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और प्रभावशीलता में वृद्धि होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम  नवरतन द्वारा नवीन ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण कर उपकरणों एवं संसाधनों की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रसूता महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस दौरान सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेन्द्र प्रसाद, अस्पताल प्रबंधक अविन चौधरी, प्रसूति एवं निश्चेतना विभाग के विशेषज्ञ, मेजर ऑपरेशन थियेटर प्रभारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

CG : ’राज्य शासन की डिजिटल पहल : सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिलेंगी 441 शासकीय सेवाएं’

रायपुर , डिजिटल युग में सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य शासन ने…

8 minutes ago
CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

CG : ’तेन्दूपत्ता संग्रहण में छत्तीसगढ़ ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब तक 13.52 लाख मानक बोरा संग्रहित’

’राज्य सरकार की वनोपज संवर्धन नीति से संग्राहकों को मिल रहा सीधा लाभ’ ’तेन्दूपत्ता संग्रहण अभियान…

11 minutes ago
CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

CG : तालाब में नवजात का शव मिला …

बिलासपुर। जिले के बेलगहना चौकी अंतर्गत लमरीडबरी गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला…

17 minutes ago
CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

CG : 04 जून को होगी प्री. डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा

जिले में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए, 11841 अभ्यर्थी होंगे परीक्षा में शामिल अम्बिकापुर ,…

17 minutes ago
CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

CG : सुशासन तिहार-2026 : 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा में 28 ग्राम पंचायतों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन

अम्बिकापुर , “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 28 मई को विकासखण्ड अम्बिकापुर के खलिबा के शिविर स्थल…

21 minutes ago
CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

CG : दरिमा अंग्रेजी शराब दुकान हटाने की मांग पर प्रशासन परीक्षण पश्चात करेगी नियमानुसार कार्रवाई

’’महतारी वंदन योजना” को शराब दुकान संचालन से जोड़े जाने सम्बन्धी खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन…

25 minutes ago