राजनांदगांव : जिला साहू संघ: अध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवार उतरे…
जिला साहू संघ के त्रिवर्षीय आम चुनाव में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। यहां अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संगठन सचिव के पदों के लिए निर्वाचन कराया जा रहा है। मतदान 14 जून को होगा। जिला साहू संघ के सामाजिक भवन में सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में है। इनमें कमल किशोर साहू, नोबल साहू, शेखर साहू, टोमन साहू और विवेक साहू के बीच मुकाबला होगा। वहीं धरमराज साहू, कुलेश्वर साहू, नीरा साहू ने अध्यक्ष पद से अपना नामांकन वापस ले लिया है। उपाध्यक्ष पद पुरुष में बिसनाथ साहू, देवेंद्र कुमार साहू, जीवन लाल साहू, ओमप्रकाश साहू मैदान में हैं।
उपाध्यक्ष महिला पद के लिए अंजू साहू, इंदुमती साहू, जमुना देवी साहू, राजेश्वरी साहू व शैलेंद्री साहू भाग्य आजमा रहे हैं। संगठन सचिव पद के लिए देवानंद साहू, लविंद्र साहू, टहलूराम साहू के बीच मुकाबला होगा। संगठन सचिव महिला के लिए अनीता साहू, गीता साहू, इंदु साहू व प्रमिला साहू के बीच मुकाबला है। यदि मतदान की स्थिति बनती है तो मतदान 14 जून को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा। इसके पश्चात मतगणना शाम 4 बजे से शुरू होगी और परिणामों की घोषणा मतगणना के तुरंत बाद की जाएगी।
पारंपरिक फसल छोड़ अपनाई करेले की आधुनिक खेती महासमुंद के प्रगतिशील किसान दीपक को हुआ…
प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने की जिले के विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा स्वास्थ्य, शिक्षा,…
नर्मदापुरम नर्मदापुरम जिले के केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा क्षेत्र में सोमवार रात…
राजनांदगांव । जाति प्रमाण पत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर बुधवार 10 जून को राजनांदगांव…
राजनांदगांव । मितान छत्तीसगढ़ी लोक कलाकार कल्याण संघ के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ी लोक संगीत के…
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ और ‘हर्बल क्वीन’ के नाम से प्रसिद्ध शहनाज हुसैन…