मोहला विकासखंड को आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के छात्रों ने किया गौरवान्वित

दिन शनिवार को सर्वेश्वर दास म्युनिसिपल हायर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमे राजनांदगांव जिले के सभी विकासखंड से आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस कार्यक्रम में सामूहिक छत्तीसगढ़ी नृत्य और एकल गायन प्रतियोगिता अयोजित की गई, जिसमे आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम मिडिल स्कूल मोहला ने सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा अंग्रेजी मीडियम हाई स्कूल मोहला से एकल गायन में कुमारी लीशा श्रीवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । सामूहिक नृत्य में रिद्धि कोवाची, आकांक्षा साहू, डिंपल साहू, निधि वर्चाे, मोनिशा सोनी, निष्ठा ठाकुर ने भाग लिया। बच्चो के उत्साहवर्धन हेतु साथ में उपस्थित रहे आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के प्रभारी प्राचार्य रोहित कुमार पटवा, सांस्कृतिक प्रभारी प्रेमलता शर्मा, चंचल कोरेटी, हुलेश्वर श्रीवास के प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में बच्चों ने यह सफलता अर्जित की । आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल मोहला को गौरवान्वित करने वाले सभी उत्कृष्ट बच्चो, एवम सभी शिक्षक शिक्षिकाओ को संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं क्षेत्रीय विधायक इन्द्रशाह मण्डावी, समाज सेवी संजय जैन, जिला नोडल एपीसी सतीश ब्यौहरे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार देवांगन, नवाचारी शिक्षकगण राजकुमार यादव, सुनील शर्मा, लोकेश  ठाकुर, मलेश मालेकर ने बधाई दी है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *