राजनांदगांव , मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और खेल मंत्री के प्रयासों से मिली करोड़ों की सौगात मिली है। जिला हॉकी संघ ने महापौर मधुसूदन यादव के निवास पहुंच कर हॉकी की नर्सरी को मिली करोड़ों की सौगात के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया। शासन ने एस्ट्रोटर्फ रिप्लेसमेंट, भवन, सड़क निर्माण के लिए 6 करोड़ की स्वीकृति दी।

एथलेटिक्स रनिंग ट्रैक निर्माण के लिए 9 करोड़ 34 लाख की स्वीकृति, विविध विकास एवं निर्माण कार्यो के लिए सीएसआर मद से 50 लाख की स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, संयुक्त सचिव प्रिंस भाटिया, खेला इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद, नीलम जैन, खेमराज सिन्हा, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, मनीष कुशल यादव, कृष्णा यादव ने आभार जताया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *