छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले में पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न

– 460 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 361 हुए शामिल, 99 रहे अनुपस्थित
राजनांदगांव । जिले में आज प्री-इंजीनियरिंग टेस्ट (पीईटी) प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन शांतिपूर्ण, नकलरहित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। व्यापम द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला प्रशासन की निगरानी में परीक्षा का सफल संचालन किया गया। जिले में परीक्षा के लिए कुल 460 परीक्षार्थियों का पंजीयन किया गया था, जिनमें से 361 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 99 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन जिले के दो परीक्षा केंद्रों में किया गया, जहाँ प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूर्व से सुनिश्चित की गई थी।

परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, बैठने की व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया गया। निर्धारित समयानुसार परीक्षा केंद्रों के गेट बंद किए गए तथा परीक्षार्थियों को सुव्यवस्थित ढंग से उनके कक्षों तक पहुँचाया गया। परीक्षा केंद्रों में शांति एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था तैनात रही। परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक दल एवं एफएसटी टीम द्वारा लगातार निगरानी की गई, जिससे संपूर्ण परीक्षा प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से संचालित हुई। केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का भी सतत निरीक्षण किया गया। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से पीईटी प्रवेश परीक्षा 2026 पूरी पारदर्शिता, शांति और अनुशासन के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

kgnews

Recent Posts

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

नो यूरिया से आसान हुई खेती, किसान गुलाबचंद राठौर को मिल रहे बेहतर परिणाम

रायपुर राज्य शासन द्वारा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने के…

6 hours ago
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली तस्वीर, ग्रामीणों को मिली आवागमन, शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा

रायपुर  बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के अतिसंवेदनशील और पूर्व नक्सल प्रभावित अबुझमाड़ क्षेत्र में…

6 hours ago
रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

रायपुर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम…

6 hours ago
भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या, जंगल में मिला शव, लूटपाट की आशंका

भोपाल राजधानी के देहात क्षेत्र के नज़ीराबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने…

6 hours ago
भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत, जर्मन संबंधों को मिला है नया आयाम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में जर्मनी के…

6 hours ago
“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

“हमारे शिक्षक” ऐप के माध्यम से AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित हो रही वास्तविक उपस्थिति

भोपाल  स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विकसित "हमारे शिक्षक" ऐप प्रदेश के शिक्षकों एवं कर्मचारियों की…

6 hours ago