राजनांदगांव। छ.ग. चेम्बर ऑफ कामर्स एक इण्डस्ट्रिीज के प्रदेश मंत्री राजा मखीजा एवं  प्रदेश उपाध्यक्ष हसमुखाई रायचा ने बताया कि आज चेम्बर के माननीय जिलाध्यक्ष को पत्र जारी कर राजनांदगांव जिले मे घट रहे कोरोना सक्रमंण के मामले को देखते हुए सभी प्रकार के व्यापार को आंशिक समय में व्यापार करने की अनुमति  देने का आग्रह किया .

श्री राजा मखीजा ने बताया की जिलाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व एवम् दुरदर्शिता पुर्वक लिए गए निर्णयो का ही नतीजा कि जिले में कुछ दिनो से कोरोना सक्रमंण के मामले घटते जा रहे है।
व्यापारियो को व्यापार बंद होने के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है ब्याज, किश्त के साथ-साथ दुकान किराया, बिजली, पानी एवम् कर्मचारियो के वेतन तक के लिए आय के अभाव में एक  व्यापारी भुगतान कर पाने में अपने आप को असमर्थ महसूस कर रहा है।
फल, सब्जी, फ्रूट व्यापार को प्रात: 4 बजे से 10 बजे तक का समय दिया जाए एवम् इसकी मार्केट में व्यवस्था किया जाए जहा सोशल डिस्टेन्सीस हो सके ओवर ब्रिज के निचे, स्कूल ग्राउंड मे व्यवस्था की जाए।

राजा मखीजा एवं हसमुख भाई रायचा ने आगे कहा कि लाकडाउन की इस अवधी व्यापारी के द्वारा शासन से प्राप्त दिशा निर्देश का पूरा पालन किया गया और अगामी दिनो में भी कोरोना रोकथाम हेतु जो भी निर्णय लिया जायेगा उसका पालन पूरी कडाई से व्यापरी वर्ग द्वारा किया जाएगा।
कोरोना महामारी रोकथाम हेमु जो भी जन जागरण अभियान शासन प्रशासन द्वारा चलाया जायेगा उसमे व्यापारी वर्ग शासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेगा।
माननीय आपश्री से आग्रह व्यापारिक गतिविधियो को तेज करने के लिए आवश्यक जारी कदम उठाते हुए सीमित समय में व्यापार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करेगें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *