राजनांदगांव | चंदिया डोंगरी ग्राम घिरघोली छुईखदान थाना क्षेत्र में ताश की पत्ती में हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे जुआरियों को पुलिस ने गिरतार किया है। फड़ से 11 हजार नकदी व ताश की पत्ती बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार सट्टा-जुआ व अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चंदिया डोंगरी ग्राम घिरघोली में जुआ खेल रहे हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पंकज वैष्णव पिता तोरन दास निवासी खैरबना थाना छुईखदान, खेदू जोशी पिता बेलगा जोशी निवासी ठंडार थाना गंडई, शिव कुमार कुर्रे पिता भाई लाल निवासी वार्ड 9 महामाया पारा गंडई व अशोक पिता बजहरा पटेल निवासी लालपुर थाना गंडई को गिरतार किया। आरोपियोें से 11 हजार 100 रुपए नकदी व ताश की पत्ती बरामद की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *