डोंगरगढ़ । मां बम्लेश्वरी मंदिर के ज्योति कक्ष में कार्यरत एक युवक की तबीयत बिगढ़ने से मौत हो गई । घटना 30 सितम्बर की हैं। टस्ट के स्वास्थ्य केन्द्र में समय पर युवक को इलाज नहीं मिल पाया। जिससे उसकी हालत और बिगड़ती चली गई और अस्पताल पंहुचने से पहले की युवक ने दम तोड़ दिया।


ग्राम घोटिया में रहने वाले 30 वर्षीय शीतल मंडाली ज्योति कक्ष में काम कर रहा था। तभी उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसे हॉस्पिटल रेफर किया गया। बीएमओ डॉ़ सुचिता श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र पंहुचने से पहले शीतल ने दम तोड़ दिया था।


रोप -वे भी बंद था
मंदिर टस्ट समिति के मंत्री महेंद्र परिहार ने बताया कि घटना रात में हुई। तब ड्यूटी कर्मचारी नहीं थे। रोम वे भी बंद था, जिसके कारण पीड़ित को सीढ़ियो के सहारे नीचे लाना पड़ा । स्टेचर और एम्बुलेंस से उसे अस्पताल भेजो। टस्ट का प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट करेगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *