cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव l टैक्स बार एसोसिएशन राजनांदगांव के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण और गारिमामय वातावरण में संपन्न हुए। इस दौरान नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। नवगठित टीम ने परंपराओं का सम्मान और नवाचार का संकल्प के साथ कार्यभार संभाला। करीब 70 वर्षों से सक्रिय यह एसोसिएशन प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। संगठन ने हमेशा आपसी मतभेदों को दरकिनार कर एकजुटता के साथ कार्य किया है, जिसकी परंपरा को नई कार्यकारिणी आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

नई कार्यकारिणी में हीरेंद्र देवांगन अध्यक्ष, सुधीर राठी उपाध्यक्ष, मयंक शर्मा सचिव, मनमोहन साहू कोषाध्यक्ष, यशवंत देशमुख सहसचिव और तिलेश्वरी देवांगन महिला सहसचिव निर्वाचित हुए। नवनियुक्त सचिव मयंक शर्मा ने मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश एच. लाल, बृज किशोर सुरजन एवं प्रकाश सांखला सहित निर्वाचन टीम का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। उन्होंने एसोसिएशन के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सर्वसम्मति से मिली जिम्मेदारी संगठन के प्रति विश्वास का प्रतीक है। नई कार्यकारिणी सदस्यों के हितों की रक्षा, व्यावसायिक गरिमा बनाए रखने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्यों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं बड़ी संख्या में टैक्स प्रैक्टिशनर्स की उपस्थिति रही।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *