राजनांदगांव , वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में टैक्स वसूली के लिए नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है। बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने की तैयारी है। वहीं जलकर जमा नहीं करने वालों के नल कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं।

आयुक्त अतुल​ विश्वकर्मा ने मंगलवार को राजस्व कर्मचारियों की बैठक ली। उन्हें टैक्स वसूली में तेजी लाने कहा। कर्मचारियों ने बताया कि जनगणना कार्य में लगे होने की वजह से वसूली पिछड़ रही है। इस पर आयुक्त ने बकाया टैक्स वसूली के लिए वार्ड पार्षदों से मदद लेने की बात कही। वहीं जनगणना कार्य के साथ-साथ वार्डों में डोर टू डोर टैक्स वसूली भी जारी रखने कहा। बता दें कि टैक्स की कुल डिमांड का करीब 8 करोड़ रुपए का वसूली अब तक नहीं हो सकी है। वार्ड क्रमांक 45 के अंतर्गत रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी फेस–2 एवं फेस–3 में संपत्ति कर एवं जलकर वसूली के लिए विशेष शिविर में कुल तीन लाख 59 हजार रुपए की टैक्स वसूली एक ही दिन में की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *