राजनांदगांव| ट्रैफिक पुलिस हेलमेट जागरूकता अभियान चला रही है। ट्रैफिक डीएसपी हेमप्रकाश नायक और यातायात टीम ने 3 जनवरी से अभियान चलाया शुरू किया।दुपहिया चालक व सवार को हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है। अब यातायात पुलिस एवं जिले के समस्त थानों द्वारा दुपहिया वाहन चालकों एवं सवार के हेलमेट धारण नहीं करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। 8 जनवरी से जिले से जुड़ने वाले मुख्य मार्गों रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग, जिला बालोद, मोहला-मानपुर-अं. चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई वाले राजकीय मार्गों एवं अन्य मार्गों पर बिना हेलमट दुपहिया चालक एवं सवार पर लगातार कार्रवाई की जाएगी।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *