राजनांदगांव , डाक विभाग द्वारा हालही में शुरू की गई नई सेवा में राजनांदगांव संभाग के सभी डाकघरों में अंतर राष्ट्रीय पार्सल सेवा मिल रही है। प्रधान डाकघर और उप डाकघरों में अंतर राष्ट्रीय पार्सल, दस्तावेज और अन्य सामग्रियों की बुकिंग करने की सेवाएं प्रदान की जा रही। सुविधा के माध्यम से अब संभाग के ग्राहक और उपभोक्ता अपने पार्सल, दस्तावेज एवं अन्य सामग्री को विश्व के विभिन्न देशों में सुरक्षित, सरल और व्यवस्थित ढंग से भेज सकते है। डाक विभाग ने इस सेवा को पूर्णतः सुरक्षित, पारदर्शी और विश्वसनीय बताया है।
ग्राहकों को पार्सल की सुरक्षित हैंडलिंग, उचित पैकेजिंग संबंधी मार्गदर्शन तथा समयबद्ध सेवा प्रदान की जाएगी। साथ ही ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। अन्य निजी कुरियर कंपनियों की तुलना में यह सेवा किफायती दरों में उपलब्ध रहेगी है। सीधे भारत सरकार के उपक्रम डाक विभाग द्वारा इसका संचालन होने के कारण ग्राहकों और उपभोक्ताओं के लिए यह सेवा भरोसेमंद साबित होगी। प्रधान और उप डाकघर के स्टाफ को नई सेवा से संबधित प्रशिक्षण पहले से दिया जा चुका है। ट्रायल के रूप में कई पार्सल सुरक्षित अपने पते तक पहुंचे है।
ग्राहकों को निशुल्क पिकअप की सुविधा प्रधान डाकघर के अधीक्षक एमके शर्मा ने बताया कि डाकघर ने इसकी प्रक्रिया बेहद सरल एवं सुविधाजनक है। इन डाकघरों में बुकिंग के लिए ग्राहक अपना पार्सल, प्राप्तकर्ता का पूर्ण एवं सही पता और वैध पहचान पत्र प्रस्तुत करें। वजन और निर्धारित दर के अनुसार शुल्क लेकर बुकिंग की जाती है। ट्रैकिंग रसीद प्रदान की जाती है. जिससे पार्सल की स्थिति ऑनलाइन देखी जा सकती है। फ्री पिकअप सुविधा मिलेगी। ग्राहकों का कोई बड़ा या अंतर राष्ट्रीय पार्सल है तो डाक विभाग द्वारा पार्सलों को डाकघर तक निशुल्क पिकअप फ्री पिकअप की सुविधा प्रदान की जा रही है।

