राजनांदगांव। सावन पर्व के दूसरे सोमवार डाक कांवड यात्रा मोहरा शिवनाथ नदी से जल लेकर शीतला मंदिर बुढ़ा सागर पहुंची। इसी क्रम में सड़क पर सफाई कर रहे कर्मचारियों पर गुलाब फुल बरसा कर उनका धन्यवाद किया।
संस्था ने बताया कांवडिया के रास्ते को सफाई करने अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, ताकि कांवडिया सुरक्षित मंदिर पहुंच सके। शीतला मंदिर पर हिंदू जागरण मंच के द्वारा डाक कावड़िया का पुष्प से स्वागत कर फलाहारी की व्यवस्था की गई।
आयोजनकर्ता शिवगण मां पाताल भैरवी बर्फानी धाम से राजेश मारू, श्री महाकाल मंदिर सिंघोला से पवन डागा, हिंदू जागरण मंच से सुशील लड्डा शामिल थे।

दूसरे सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्निहोत्री, राज बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष विजय साहू, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष देवांगन, नीरज स्कूल से नीरज वाजपेई इस यात्रा में शामिल होकर एवं सिटी बजाकर इस यात्रा को प्रारंभ किया।

28 जुलाई को तीसरे सोमवार को मोहरा शिवनाथ नदी से जल लेकर मां पाताल भैरवी मंदिर बर्फानी धाम जाएगी। इस यात्रा में जीवनदान सेवा संस्था के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र लाल जंघेल, प्रदेश महासचिव हरीश भानुशाली, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय जंघेल, भारतभूषण वैष्णव, कोषाध्यक्ष अमर सिंह राजपूत, आनंद मुदंडा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष अविनाश जैन, जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान, शहर अध्यक्ष रिषभ मल्ल, महेश्वर जंघेल, यस साहू, रितेश साहू, चंदन साहू, राहुल साहू, सत्यम ओझा, शिवम ओझा, बेटी चेष्टा जंघेल, मिताली वर्मा, पूर्व जंघेल, ग्राम भाटापारा उपसरपंच दीपक वैष्णव, अनुज, नितिन, दुर्गेश, दिव्यांश, कमलेश डड़सेना आदि उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *