देहली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव एवं दुर्गा चौक स्थित बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक महोत्सव 26 दिसम्बर को डीपीएस प्रांगण में मनाया गया। इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी, सुनील गोलछा सचिव, अभिषेक वैष्णव कोषाध्यक्ष, निदेशक रामदेव राठी, ललित भंसाली, श्रीमती प्रेरणा ओसवाल, सुनील ओसवाल, अमित जैन, मनीष भानुशाली, अभिलाषा वैष्णव, दीपक जैन एवं प्राचार्या निर्मला सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम में गणेश वंदना, आर्मी डांस, घूमर, हारर डांस, फ्यूजन डांस, तानाजी, स्पोर्ट्स एण्ड खेलो इंडिया, रामायण, राधे-राधे, इसरो, भांगड़ा, इंडियन कल्चर, छत्तीसगढ़ी इत्यादि लोकनृत्यों में अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने कहा आज हमारे विद्यालय के 14 वर्ष पूरे हो गए। वार्षिकोत्सव हमारे बच्चों की वर्ष भर की उपलब्धियों का अवसर है। शाला के निदेशक अभिषेक वैष्णव ने कहा कि इस भव्य आयोजन को सफल बनाने वाले शिक्षकगण, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र है। शाला की प्राचार्या निर्मला सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि डीपीएस राजनांदगांव विकास की ओर अनवरत रूप से अग्रसर है। शिक्षा के साथ व्यावहारिक परीक्षण का सामंजस्य भी यहां हमने दिया है। एकेडमिक में डीपीएस के छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं सीए जैसी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना मुकाम हासिल किया है। क्रीड़ा क्षेत्र में छात्र-छात्राओं ने अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर डीपीएस राजनांदगांव का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करके छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *