राजनांदगांव बारिश के दौरान संक्रामक बीमारियों को रोकने निगम ने विशेष अभियान शुरु किया है। यह अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। जिसमें हर घर को सफाई से जोड़ा जागएा। अभियान के तहत जागरुकता को लेकर कई तरह के आयोजन भी होगा।

अभियान का नाम सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ रखा गया है। महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में इसकी रूपरेखा तैयार की गई है। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि इसका उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, डायरिया, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों को रोकना है। इसके लिए स्वच्छ हाथ, स्वच्छ घर, स्वच्छ पड़ोस, स्वच्छ शौचालय, स्वच्छ नालियां, जल निकाय और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरुक किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रमों और आयोजनों से जोड़ा जाएगा। वहीं बारिश में संक्रामक बीमारियों के लिए संवेदनशील वार्डों में अधिक फोकस किया जाएगा। ताकि संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण हासिल किया जा सके।

सप्ताहवार अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे तैयार रुपरेखा के मुताबिक 7 से 13 जुलाई तक स्वच्छ शौचालय, स्वच्छता ऐप और डस्टबिन के उपयोग का प्रचार किया जाएगा। 14 से 20 जुलाई तक स्वच्छ सार्वजनिक स्थलों पर ध्यान दिया जाएगा। 21 से 27 जुलाई तक सुरक्षित पेयजल, मोहल्ला समिति और कॉलोनियों में जनजागरूकता अभियान, सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। 28 से 31 जुलाई तक स्कूलों में स्वच्छता प्रतियोगिताएं, वृहद सफाई अभियान, प्लास्टिक बैन और कचरे के स्रोत पर ही पृथक्करण का प्रचार होगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *