० मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा प्रेरणा महासम्मेलन-2025 में मिला सम्मान

राजनांदगांव। सामाजिक, शैक्षणिक और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को भारत गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें 28 जून 2025 को मुंबई के मीरा रोड (पूर्व) स्थित भारत रत्न लता मंगेशकर नाट्यगृह में आयोजित हुए अखिल भारतीय प्रतिभा प्रेरणा महासम्मेलन-2025 में प्रदान किया गया।
इस भव्य आयोजन का उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों से समाजसेवियों, शिक्षाविदों, कलाकारों और नवप्रवर्तकों को एक मंच पर लाकर उनके योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, पुरस्कार वितरण और कला-संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन की अध्यक्षता सामाजिक संस्था व बालाजी एजुकेशन ट्रस्ट के संस्थापक कृष्णाजी माघुडेरे ने किया।

ऐसा रहा है डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू का सफर
पिछले दो दशकों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय डॉ. साहू अलवा फाउंडेशन (नई दिल्ली) के चेयरमैन और बैशखिन देवी एजुकेशन एवं हेल्थ चैरिटेबल ट्रस्ट (नागपुर) के अध्यक्ष हैं। उनके नेतृत्व में इन संस्थाओं ने महिला स्व सहायता समूहों के माध्यम से स्वरोजगार, जैविक खेती, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, शिक्षा विस्तार और ग्रामीण नेतृत्व निर्माण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। हाल ही में मई 2025 में अलवा फाउंडेशन को कीगीर्ज रिपब्लिक इंटरनेशनल अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया, जो डॉ. साहू के नेतृत्व की अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण है। डॉ. साहू का मानना है, सशक्त समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। उनकी यह सोच उनके कार्यों में स्पष्ट झलकती है, जो हजारों लोगों के जीवन को नई दिशा दे रही है।  

महासम्मेलन में दिग्गजों का रहा जमावड़ा
कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथि शामिल हुए, जिनमें डॉ. कोठिवाले गायकवाड़ (अध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य साहित्य अकादमी), संतोषराज बाणेर (अध्यक्ष-राष्ट्रवादी ओबीसी सेल), भगवानदास पाटिल (पूर्व विधायक), डॉ. विजय दीक्षित (वरिष्ठ सेक्सोलॉजिस्ट), एड. (डॉ) सीपी कुथारे (वरिष्ठ अधिवक्ता), पं. विनोद जाधव (ज्योतिषाचार्य), प्रो. (डॉ.) जीके ठक्कर (निदेशक-इंटरनेशनल चैंबर ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट), डॉ. डीके ठाकुर (शिक्षाविद), डॉ. राजश्री भट (अध्यक्ष-भारतीय नारी परिषद), डॉ. एसएल ठाकुर (निदेशक-पीपल्स यूनिवर्सिटी), डॉ. गुरविंदर सिंह बाज (शिक्षाविद), डॉ. दयाशंकर जायसवाल (समाजसेवी) और कृष्णकांत कुमार (वरिष्ठ मीडिया प्रतिनिधि) शामिल रहे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *