– समाधान शिविर में पात्र हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित

राजनांदगांव। सुशासन तिहार 2025 के तृतीय एवं अंतिम चरण में समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत उरईडबरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 13 ग्राम पंचायत अमलीडीह, भोथली, धनडोंगरी, झण्डातालाब, कोलिहापुरी (नवा), मक्काटोला, मेंढा, मोतीपुर, पटपर, पिनकापार, रामाटोला, टप्पा एवं उरईडबरी से प्राप्त सभी मांगों के आवेदनों का निराकरण किया गया। जनप्रतिनिधियों शिविर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी का जल स्वच्छता के लिए परीक्षण किट प्रदान किया गया। इसके अलावा राशन कार्ड, व्यक्तिगत शौचालय स्वीकृति आदेश, जॉबकार्ड एवं श्रमकार्ड भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती माताओं की गोदभराई की गई। जनप्रतिनिधियों ने शिविर के दौरान ही ग्राम पंचायत उरईडबरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही नोहर सिंह के नवनिर्मित आवास का रिबन काटकर गृह प्रवेश कराया। नोहर सिंह को प्रतीकात्मक रूप से आवास की चाबी भी दी गई।

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सचिन बघेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगढ़ लता सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, गिरवर साहू, मनोज कांडे एवं बोधि साहू, एसडीएम डोंगरगढ़ मनोज मरकाम सहित तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत सहित अन्य ग्रामों के सरपंच, पंच, अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *