– ग्रामीणों से प्राप्त 2902 आवेदनों का हुआ निराकरण
– विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने किया अवलोकन

राजनांदगांव । जिले में सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत दीवानभेड़ी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में 12 ग्राम पंचायते – दीवानभेड़ी, मारगांव, गिरगांव, बरगांव, गुंगेरी नवागांव, बगदई, जारवाही, आरी, कोनारी, बीजाभांठा, अमलीडीह एवं बरसनटोला से प्राप्त सभी मांगों एवं शिकायत के आवेदनों का निराकरण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 68-3-1024x439.jpeg

शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, मछली पालन, पशुधन विकास, लोक निर्माण, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, आबकारी विभाग, जिला सहकारी, वन विभाग, श्रम विभाग, खाद्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आवेदनों के निराकरण की जानकारी दी गई। सभी विभागीय अधिकारियों ने निराकरणों का वाचन किया।

समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव ने वाचन किया। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इन 12 ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास के 1088, शौचालय निर्माण हेतु 126 पात्र में 45 हितग्राहियों को शौचालय निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति आदेश वितरण, 16 राशन कार्ड वितरण, मनरेगा 120, जॉब कार्ड 7, पशु आश्रय 2 हेतु प्रशासकीय स्वीकृति आदेश वितरण, राजस्व विभाग द्वारा 4 किसानों को ऋण पुस्तिका, 4 किसानों को सेवा सहकारी समिति द्वारा 4 किसान क्रेडिट कार्ड वितरण एवं 7 श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा श्रमिक कार्ड वितरण किया गया।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से 2159 आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें 2159 का निराकरण किया गया। इसी प्रकार शिविर में सभी विभागों द्वारा प्राप्त 2902 आवेदनों का निराकरण का वाचन किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नन्हें शिशुओं का अन्नप्राशन्न का आयोजन भी किया गया । विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अवलोकन किया। स्टॉल में अधिकारियों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।

समाधान शिविर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गाँधी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत रंजीता पडोती, जनपद उपाध्यक्ष मनीष साहू, जिला पंचायत सभापति जागृति चुन्नी यदु, जनपद सदस्य ममता पटेल , शोभना लिलेश पटेल, टिमेस साहू, जागेश्वर यादव, निर्मला जितेन्द्र सिन्हा सहित ग्राम पंचायतों के सरपंच, उपसरपंच एवं पंच तथा एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत, अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *